Dhanu Sankranti Saturday 16 December 2023 धनु संक्रांति
धनु संक्रांति (Dhanu Sankranti) 2023: धनु संक्रांति का दिन कौन सा है? जानिए खरमास का आरंभ कब होगा, इस समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं
धनु संक्रांति की तारीख 2023: दिसंबर माह में ग्रहों के स्वामी सूर्य देव धनु राशि में प्रविष्ट होंगे। इसलिए 16 दिसंबर 2023 को धनु संक्रांति मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस राशि में सूर्य देव जाते हैं, उसी के अनुरूप संक्रांति का नाम दिया जाता है। धनु संक्रांति का पुण्य काल 16 दिसंबर को सुबह 09:58 से शाम 04:22 तक रहेगा। इस संक्रांति में और विशेष रूप से पुण्य काल में गोदावरी नदी में स्नान और दान करने का बड़ा महत्व है। संक्रांति के दिन पितृओं को तर्पण, दान, धर्म और स्नान आदि करने से बहुत पुण्य मिलता है।
धनु संक्रांति का दिन कौन सा है ?
ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों की अहमियत है। सभी ग्रह इन 12 राशियों में एक के बाद एक प्रवेश करते हैं। सूर्य ग्रह भी इनमें से एक हैं। जब भी सूर्य देव किसी राशि में जाते हैं तो उसे संक्रांति कहते हैं। धनु संक्रांति 16 दिसंबर, शनिवार को मनाई जाएगी। यह संक्रांति हेमंत ऋतु की शुरुआत पर आती है। जिस दिन ऋतु बदलती है उस दिन को लोग इस संक्रांति को उत्साह और आनंद के साथ मनाते हैं। जब सूर्य देव धनु और मीन राशि में चले जाते हैं तो उस दिन से खरमास का दौर शुरू हो जाता है। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
Reader actions
पढ़ें, साझा करें, अपनी बात जोड़ें
Offline reading
Save this page on this device for offline reading in the NewsSanskriti PWA.
Comments
Reader reflections
Be the first approved reflection on this post.