NewsSanskriti न्यूज़संस्कृति NewsSanskriti Panchang

बस चलते चले जाना है

कवि की आत्म खोज की यात्रा पर एक कविता

/ Chaitanya Chaturvedi / 1 min read
बस चलते चले जाना है

न जाने मैं कौनसी दुविधा में पल रहा हूं,

अनजाने इस जीवन के किस राह पर चल रहा हूं ।


हर बार जो होती कुछ लोगो से मुलाकात,

मिलकर उनसे लगता शायद अब बनेगी बात,

फिर मुश्किल से कुछ दूर जो चलते हम साथ,

की प्रताड़ना और बहस में खतम होती हमारी बात ।


फिर हृदय में वही दर्द लिए दर दर फिरता हूं,

मंदिर मंदिर घूमकर भगवान के पांव गिरता हूं ।


फिर कुछ दिन जो बीत ते, भरते मेरे घाव,

की फिर एक प्रश्न ले आती एक नया चुनाव ।


फिर मुखौटा मैं ओढ़कर एक भीड़ से जो सहमति करता हूं,

की अंततः फिर भगवान के ही पांव गिरता हूं ।


अब मुझसे कोई पूछे जीवन का रहस्य,

तो मेरे लिए वह होगा निराकार एक सत्य ।


अनुभूति वो है एक रेल गाड़ी के सफर जैसे,

जहां यात्री स्वयं से संदेह में प्रश्न पूछे,

आखिर इस रेल गाड़ी में वह पहुंचे कैसे?


फिर हर थोड़ी थोड़ी देर पर स्टेशन जो आता है,

उतरूं या न उतरूं, दुविधा यही लाता है,


अनजाने इस सफर में पता नही कब मंजिल का आना है,

धैर्य से बैठकर,

बस चलते चले जाना है,

बस चलते चले जाना है ।

Chaitanya Chaturvedi

Author

Chaitanya Chaturvedi

Founder and editor of NewsSanskriti, building a living digital home for Sanskriti, stories, Panchang, Jyotish and thoughtful audio essays.

Reader actions

पढ़ें, साझा करें, अपनी बात जोड़ें

Comment

Comments

Reader reflections

0 approved

Be the first approved reflection on this post.

Offline reading

Save this page on this device for offline reading in the NewsSanskriti PWA.

NewsSanskriti tools

Related reading

गणेश पूजा: शुरुआत, बुद्धि और विघ्न विनाश की भारतीय परंपरा
Audio हिंदी

गणेश पूजा: शुरुआत, बुद्धि और विघ्न विनाश की भारतीय परंपरा

भगवान गणेश की पूजा हर शुभ आरंभ में इसलिए होती है क्योंकि वे स्मरण कराते हैं कि सफलता से पहले विनम्रता, बुद्धि और संतुलन चाहिए.

Read
प्रसाद और भोग: भारतीय रसोई में श्रद्धा, सात्त्विकता और साझा प्रेम
Audio हिंदी

प्रसाद और भोग: भारतीय रसोई में श्रद्धा, सात्त्विकता और साझा प्रेम

भोग और प्रसाद भारतीय संस्कृति में भोजन को केवल स्वाद से उठाकर कृतज्ञता, पवित्रता और साझा प्रेम की भाषा बना देते हैं.

Read